महेंद्र सिंह धोनी पर है चेन्नै सुपर किंग्स का बड़ा दारोमदार

नई दिल्ली । महेंद्र सिंह धोनी जब 19 सितंबर को चेन्नै सुपर किंग्स के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनके नाम के आगे पूर्व भारतीय क्रिकेटर लगा होगा।

पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी अपने लंबे करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे।

टीम इंडिया में धोनी के भविष्य को लेकर कोई चर्चा नहीं होगी। और उनकी हर चाल का शायद अब उस तरह से आकलन नहीं किया जाएगा जैसा पहले किया जाता था।

धोनी एक महान परंपरा स्थापित कर चुके हैं और उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। और इसके बाद अब लग रहा है कि धोनी पूरी तरह खुलकर खेलेंगे। उनकी बल्लेबाजी में अब बिंदासपन नजर आएगा। और अगर धोनी ऐसे बल्लेबाजी करते हैं तो फिर दर्शकों को उनके पुराना अंदाज नजर आ सकता है।
धोनी ने बीते साल जुलाई में 50 ओवर वर्ल्ड कप के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन चेन्नै सुपर किंग्स के कैंप से आ रहीं खबरों की मानें तो धोनी नेट्स में शानदार टच में नजर आ रहे हैं। हालांकि धोनी किस अंदाज में बल्लेबाजी करेंगे यह देखना दिलचस्प होगा।

कप्तान के रूप में यह सीजन उनके लिए अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सुरेश रैना और हरभजन सिंह के हटने के अलावा लंबे क्वॉरनटीन के कारण टीम को प्रैक्टिस के लिए अधिक समय भी नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *