भाजपा महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को घर में घुसकर मारी गोली,हालात गम्भीर l

दिल्ली : अपराधी बेख़ौफ है, उन्हें न पुलिस का डर है और नाही कानून का। हरियाणा के कांग्रेस प्रवक्ता विकास की सरेआम गोली मारकर हत्या करने की घटना के बाद एक और बड़ी वारदात सामने आई हैं। दिल्ली में बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता और उनके बेटे को घर में घुसकर गोली मारी गई है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना रोहाणी के कंझावला की है। यहां 60 साल की राज रानी और उनके 30 साल के बेटे नेत्रपाल गोली लगने से घायल हो गए है। दोनों अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक महिला के जानकार ने गोली मारी है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी का विवाद है।बीजेपी महिला कार्यकर्ता के पैर में गोली लगी है।जबकि बेटे को पेट मे गोली लगी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी घायल महिला का चचेरा भाई है।वह हरियाणा का रहने वाला है।प्रॉपर्टी बेचने को लेकर दोनों पक्ष में विवाद काफी वक्त से चल रहा था। इस वजह से आरोपी ने गोली मारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed