देहरादून : लाखों के हीरोइन व गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार I

देहरादून : पुलिस जनपद प्रभारी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया देहरादून द्वारा नशा बेचने वालों के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे विभिन्न थाना/ कोत0 पर कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में कल दिनाँक 25 जनवरी को श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व co सिटी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में 26 जनवरी के मध्यनजर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसमे धारा चौकी छेत्र के गांधी पार्क के पास से एक व्यक्ति को अवैध गांजा पत्ती के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसी क्रम में stf टीम व थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मद्रासी कॉलोनी में चैकिंग अभियान चलाया गया जिसके क्रम में एक व्यक्ति को अम्बर प्लेस चौक के पास से भारी मात्रा में अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई , उक्त दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध अलग अलग थाना कोतवाली पर NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गए हैं, जिनको आज मान0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
——————————————–
1- संजय राय पुत्र सिपाही राय नि0 ग्राम पछ खड़ा थाना मसरख, जिला छापर, बिहार। हाल पता 147 डोभालवाला, थाना कोतवाली नगर, देहरादून।
2- सन्नी कुमार पुत्र राजू कुमार नि0 2048 मौली काम्प्लेक्स थाना मौली काम्प्लेक्स चंडीगढ़।

बरामदगी का विवरण

1- अभियुक्त संजय राय के कब्जे से 1 किलो 130 ग्राम अवैध गांजा पत्ती कीमती करीब 30,000 रुपये।
2- अभियुक्त सन्नी के कब्जे से 52.2 ग्राम हेरोइन कीमती करीब 2.5 लाख।

पूछताछ पर अभियुक्त सन्नी ने बताया की यह मूल रूप से चंडीगढ़ का रहनेवाला है, कक्षा 8 पढ़ा लिखा है, चंडीगढ़ में ऑटो रिक्शा चलाता है, मद्रासी कॉलोनी में ससुराल है, यह पर इसका आना जाना था, तो लोकल में कुछ पेडलर्स से जान पहचान हो गयी ज्यादा पैसा कमाने के लालच में चंडीगड़ के संजू से यह हेरोइन मंगाकर देहरादून बेचने के लिए लाया था, की पकड़ा गया। इसके द्वारा पूछताछ पर अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गयी है, जिसका परीक्षण/ विश्लेषण कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस टीम

Co सिटी श्री शेखर सुयाल
Si कुलदीप पंत ic धारा
Si कमल सिंह रावत
Si प्रवेश रावत
कानि0 रविशंकर, मुकेश बंगवाल ।

Stf टीम– si अनिल चोहान
Si विकास रावत
Hcp चिरंजीत
कानि0 प्रदीप जुयाल, प्यार सिंह

नोट- अभियुक्त गणो के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed