थाना विकासनगर में पंजीकृत हत्या के मामले में 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

देहरादून : दिनाँक 09.10.20 को वादिनी इमराना पत्नी इनाम निवासी बरोटीवाला थाना विकासनगर ने थाना विकासनगर में एक प्रार्थना स्वयं के पुत्र वाजिद पुत्र इनाम उम्र 21 वर्ष के साथ स्थान खेड़ा इंटर कॉलिज विकासनगर के पास 02 व्यक्तियों 1. अफजाल पुत्र निसार अहमद निवासी बुलाकीवाला थाना विकास नगर जनपद देहरादून व 2. क्रांति सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी खेड़ा बरोटीवाला थाना विकासनगर जनपद देहरादून व उनके दोस्तों के द्वारा मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल करने के संबंध में दिया गया।

जिस पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी के सुपुर्द की गई, विवेचना में अभियुक्त अफजाल उपरोक्त को आज दिनाँक 11.10.20 को धारा 307,323,504,506 भ0द0वी0 में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।।
दौराने विवेचना प्रकाश में आया कि घायल वाजिद की नेहरू कॉलोनी में एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है।

जिस पर अभियोग उपरोक्त में *धारा 302 ipc* की बढ़ोतरी की गई एवम नामजद अभियुक्त कांति सिंह उपरोक्त को तत्काल गिरफ्तार किया गया। जिसे समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
अभियुक्त अफजाल के विरुद्ध धारा 302 भा0द0वी0 में भी रिमांड मा0 न्यायालय से लिया जाएगा। विवेचना जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed